जमशेदपुर, मई 28 -- उलीडीह ओपी क्षेत्र की एक महिला से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने उलीडीह ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके एक रिश्तेदार ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक लिंक उनके व्हाट्सएप पर भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके फोन पर एक ऐप डाउनलोड हो गया और फोन हैक हो गया। इसके तुरंत बाद ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। महिला का फ्लिपकार्ट अकाउंट भी हैक कर लिया गया। फ्लिपकार्ट पर सूरज नामक व्यक्ति का नाम दर्ज था, जिसका पता पश्चिम बंगाल बताया गया। उसका दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। महिला के खाते से कुल 23,223 रुपये निकाले गए, जिनसे एक मोबाइल फोन खरीदा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...