पीएम आवास योजना के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप
मेरठ, मई 23 -- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला थाना समाधान दिवस में पहुंचा। मवाना की ढिकोली कॉलोनी निवासी आधा दर्जन महिलाओं ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों पर रुपये लेने के बावजूद योजना का लाभ न दिलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंची प्रीति, सीमा, महेंद्री, पुष्पा, विमलेश सहित अन्य महिलाओं ने नायब तहसीलदार नितेश सैनी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि उनके मकान जर्जर हालत में हैं, जिसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि नगर पालिका परिषद के दो कर्मचारियों ने योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे पांच-पांच सौ रुपये ले लिए, लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.