मुजफ्फर नगर, मई 16 -- मुजफ्फरनगर पीएम आवास ग्रामीण योजना में सरकारी पैसा लेने के बाद भी दो लाभार्थियों ने आवास नहीं बनाया है। इस संबंध में दोनों लाभार्थियों को डीआरडीए विभाग की ओर से कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन दोनों लाभार्थियों ने आवास नहीं बनाया। अब डीआरडीए विभाग ने दोनों लाभार्थियों से 80 हजार रुपये की वसूली कर शासन को धनराशि भेजी है।

पीएम आवास ग्रामीण योजना का विवरण पीएम आवास ग्रामीण योजना को लेकर वर्ष 2024.25 काफी संख्या में लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया था। डीआरडीए विभाग के द्वारा कराई गई जांच में करीब 441 लोग पात्र पाए गए थे। पीएम आवास ग्रामीण योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की धनराशि तीन किश्तों में दी जाती है। प्रथम किश्त में 40 हजार रुपये, द्वितीय किश्त में 70 हजार रुपये और तृतीय किश्त में 1...