पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में अब तक कुल 8018 लाभुकों को पक्के मकान का लाभ मिल चुका है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएम आवास योजना के फेज वन के तहत 1390 लाभुकों को तथा फेज-टू के अंतर्गत 486 लाभुकों को आवास सुविधा प्रदान की गई है। वहीं इससे पूर्व के वर्षों में 6142 परिवारों को इस योजना का लाभ दिया गया था। इस प्रकार अब तक कुल 8018 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिल सका है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पूर्णिया के हजारों...