हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 6 -- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2018-19 में हुए सर्वे के बाद चिह्नित 30 लाख परिवारों का आवास निर्माण होना था। अब भी इनमें आठ लाख से अधिक आवास का निर्माण लंबित है। ऐसे में वर्ष 2025 में हुए नए सर्वे में चिह्नित परिवारों को पक्का मकान मिलने में वर्षों लग सकते हैं। इस सर्वे में एक करोड़ चार लाख परिवार चिह्नित हुए हैं, जिनमें करीब 60 लाख को आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। पीएम आवास योजना के तहत पूर्व के सर्वे में स्वीकृत 30 लाख में से बिहार को वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 12 लाख 20 हजार आवास निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिली। इनमें आठ लाख से अधिक का निर्माण लंबित है। दो वर्षों में महज चार लाख आवास का ही निर्माण पूरा हो सका है। जानकारों की मानें तो सात वित्तीय वर्ष बीत जाने...