लखनऊ, जनवरी 5 -- प्रधानमंत्री आवास योजना-दो में 23 लाख लोगों ने अब तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से चार लाख से अधिक आवेदनों के सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में निदेशक सूडा अपूर्वा दुबे ने खाली पदों के बारे में जानकारी दी, प्रमुख सचिव ने जल्द इनको भरने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख सचिव को बताया गया कि पीएम आवास योजना-एक में 17 लाख से अधिक आवास पात्रों को दिए गए हैं। पहले चरण में लंबित 64 हजार से अधिक आवासों को पूरा करने का निर्देश दिया गया। प्रमुख सचिव ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा में कहा कि जल्द से जल्द अवशेष कार्य पूरे कर लिए जाए। एलएचपी में सोलर पैनल लगाने सहित फनिशिंग आदि के जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.