फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास दिलाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को कई वीडियो वायरल होते ही नगर निगम अधिकारी हरकत में आ गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच के लिए टीम गठित करने का निर्णय लिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वीडियो वायरल होने से पहले भी इस तरह के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं जिनको गंभीरता से नहीं लिया गया। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त निहालचंद ने बताया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा इसके लिए जांच का निर्णय लेते हुए तीन टीमें गठित की जा रही हैं। जो भी रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।पी...