सोनभद्र, जून 20 -- दुद्धी। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत अमवार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार किए जाने के संबंध में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में पात्र लाभार्थियों के चयन एवं सूची के सत्यापन पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक गिरिजा देवी के प्रतिनिधि सुभाष चंद्र भारती, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार, पंचायत सहायक बैजन्ती देवी, रोजगार सेवक राजेश कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जोरूखाड़ में 541 पीएम आवास ग्रामीण का हुआ सत्यापन यह भी पढ़ें- आवास की अंतिम सूची तैयार करने के लिए ग्राम पंचायतों में होंगी बैठक यह भी पढ़ें- महिलाओं ने समस्याएं, सुझाव और आपत्तियां कराई दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...