कानपुर, मार्च 30 -- पीएम आवास के लिए अब 17 तक कर सकते आवेदन कानपुर। केडीए द्वारा महावीरपुरम, भागीरथी-जाह्नवी, रामगंगा एनक्लेव और सकरापुर में बनाए गए पीएम आवास योजना के 205 फ्लैटों के लिए अब आप 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक से आवेदन फॉर्म लिए जा सकते हैं। केडीए के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...