हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मेयर गजराज बिष्ट ने वनभूलपुरा क्षेत्र में पीएम आवास योजना के आवेदन वापस ले रहे लोगों की जांच करने की मांग की है। गुरुवार को मेयर ने प्रेस वार्ता कर लोगों के जमा किए गए आवेदन वापस लेने को संदेह की स्थिति बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन को कब्जामुक्त करने के लिए स्थानीय निवासियों से सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीएम आवास के फॉर्म भरवाए गए थे। क्षेत्र में लगाए गए कैंप में सात हजार से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं। अब कई लोग अपने आवेदन वापस ले रहे हैं। मेयर ने कहा कि आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया संदिग्ध लग रही है। यह भी पढ़ें- ओटीएस-2026 से खुलेगी पीएम आवास मानबेला में रजिस्ट्री की राह उन्होंने आशंका जताई कि जांच के दौरान कुछ लोगों के तथ्य छिपाने या अन्य कारणों से आवेदन वापस लिए जा रहे है...