जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- पीएम आवास योजना (शहरी) के आवंटियों ने बिरसानगर स्थित परियोजना के फ्लैटों का कब्जा जल्द दिए जाने की मांग को लेकर आज डीसी ऑफिस परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान नारेबाजी भी की और कहा कि अब आश्वासन नहीं चलेगा, इसी महीने चाबी चाहिए। उनका आरोप है कि छोटे-छोटे कार्य बताकर उन सभी को गृह प्रवेश से वंचित किया जा रहा है। और अब उनका सब्र जवाब दे रहा, क्योंकि उन्हें बैंक के लोन का इंटरेस्ट भी भरना पड़ रहा है। उनका कहना है कि एक ओर तो वे किराया दे रहे हैं, दूसरी ओर उन्होंने इस घर के एवज में जो लोन लिया है, उसका सूद भी चुकाना पड़ रहा है। गरीब लोगों को यह दोहरी मार जमशेदपुर अक्षेस के नकारेपन की वजह से उठानी पड़ रही है। इस मामले में उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द फ्लैट का कब्जा दिलाने की मांग की है। इससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.