घाटशिला, अप्रैल 22 -- गालूडीह। घाटशिला थाना क्षेत्र के वनकाटी पंचायत के धोडासाई के ढोडा़कुली में अर्धनिर्मित पीएम आवास को चोरों ने निशाना बनाया।इस दौरान 3 आवास के एडवेस्टर,पाइप, दरवाजा की चोरी पहले हुई थी।अब दीवारें के ईट और स्लैब को भी ले जाया जा रहा था तो मंगलवार को ग्रामीणों ने ईट और स्लैब लदा ट्रैक्टर पकड़ लिया और घाटशिला थाना के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर रेलवे लाइन किनारे 9 परिवार अवैध रूप से बसा हुआ था। सरकार के द्बारा पहल करते हुए वर्ष 2021-22 में 9 परिवारों को पीएम आवास की स्वीकृति मिली । स्वगीर्य पुर्व मुखिया ठाकुर प्रसाद माडी की पहल से उसे जगन्नाथपुर के धोडासाई के ढोडा़कुली में मुहैया कराया । इसके साथ ही साथ स्वर्गीय पुर्व मुखिया ठाकुर प्रसाद माडी की पहल से जमीन भी मिला वहीं पीएम आवास बनाई जा रही थी।9 परिवारों ...