साहिबगंज, जून 3 -- PMAY-G: आवास प्लस 2024 हाउसहोल्ड सर्वे की स्थायी प्रतीक्षा सूची को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बरहेट। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2024 हाउसहोल्ड सर्वे के तहत स्थायी प्रतीक्षा सूची को अंतिम रूप देने को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ने की। बैठक में प्रखंड प्रमुख बर्नाड मरांडी, सभी पंचायतों के मुखिया, ग्राम प्रधानों के अलावा प्रखंड आवास समन्वयक मार्शल किस्कू, आवास ऑपरेटर शाहबाज आलम के अलावा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि व कर्मी मौजूद थे। बैठक में बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति को योजना का दोहरा लाभ नहीं मिलना चाहिए। यदि किसी लाभुक को पहले...