बिहारशरीफ, मई 28 -- पीएम आवास : जिले के 22 सौ लाभुकों को नहीं मिली राशि, आवास निर्माण अधूरा जिले में 14,215 लाभुकों को तीसरी किस्त मिली पर 12013 का ही आवास निर्माण हुआ पूरा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 16,976 लाभुकों को आवास देने की मिली थी स्वीकृत 16,973 लाभुकों को प्रथम, 16,307 को द्वितीय तो 14, 215 को मिली तीसरी किस्त की राशि फोटो : पीएम आवास : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया मकान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

आवास निर्माण की स्थिति जिले के 22 सौ लाभुकों को राशि नहीं मिलने की वजह से आवास निर्माण अधूरा है। इन लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीसरी किस्त की राशि मिल चुकी है। लेकिन, मनरेगा से आवास निर्माण के लिए 90 दिनों की मिलने वाली मजदूरी नहीं मिली है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले...