मुख्य संवाददाता, जुलाई 12 -- मेडिकल की बढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए गुड न्यूज है। अब पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन होगा। अब तक 200 सीटों पर दाखिला होता था। इस सत्र से 50 सीटों की वृद्धि कर दी गई है। पीएमसीएच के प्रस्ताव को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड के अध्यक्ष एमके रमेश ने दी। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भागलपुर में भी सीटें बढ़ाई गई हैं। महुआ और आरा स्थित नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 सीटों पर नामांकन शुरू करने की तैयारी है। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। आयोग ने पीएमसीएच में फैकल्टी की कमी और बायोमेट्रिक उपस्थिति में खामियों पर चिं...