मुख्य संवाददाता, सितम्बर 17 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में कॉर्निया के बाद किडनी और लिवर प्रत्यारोपण भी शुरू होगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। छह महीने में यह सुविधा बहाल होगी। अस्पताल में ब्रेन डेथ कमेटी का गठन किया गया है।अस्पताल में किसी मरीज के ब्रेन डेथ होने पर उसके परिजनों की काउंसिलिंग की जाएगी। यदि परिजन अंगदान के लिए तैयार होते हैं तो किडनी और लिवर प्रत्यारोपण किया जाएगा। इससे उन मरीजों को लाभ मिलेगा, जिन्हें किडनी या लिवर प्रत्यारोपण की आवश्यकता है। फाउंडेशन के सहयोग से यह पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क होगी। ब्रेन डेथ कमेटी का गठन अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया है। कमेटी में नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, मेडिसिन के विभागाध्यक्षों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ...