पीएमसीएच में अब वाई-फाई की सुविधा मिलेगी
पटना, अप्रैल 28 -- पीएमसीएच में अब नेटवर्क की दिक्कत नहीं होगी। मई के पहले सप्ताह से पीएमसीएच के नये भवन परिसर में वाई-फाई की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसकी जानकारी पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से इसकी अनुमति मिल गयी है। जल्द ही वाई-फाई लगाने का काम शुरू होगा। नये भवन के परिसर को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। इसके बाद हर फ्लोर पर वाई-फाई लगाई जाएगी, जिससे नेटवर्क की दिक्कत ना हो। भविष्य में पीएमसीएच के नये भवन परिसर को इंट्रानेट से जोड़ा जाएगा। इसके बाद पेपरलेस काम पर ध्यान दिया जाएगा। भविष्य में हर विभाग में पेपरलेस काम की शुरुआत होगी। यह भी पढ़ें- सरकार डायग्नोस्टिक्स: भरोसे, पारदर्शिता और उत्कृष्ट स्वास्थ्य जांच के लिए लोकप्रिय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.