पटना, अप्रैल 3 -- पीएमसीएच के पैथोलॉजी विभाग में शुक्रवार को दिन के 12.30 बजे आग लग गई। भवन की पहली मंजिल पर एक बड़े से कमरे में अचानक आग लग गई। कमरे में रखी वैक्स मशीन से तेज आवाज आने लगी। विभाग में काम कर रहे डॉक्टर और कर्मी इधर-उधर भागने लगे। कमरे में पड़े कागजात, केमिकल, कुर्सी और टेबल जल गए। विभाग में आग से बचाव का कोई भी साधन मौजूद नहीं था। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। राहत की बात रही की समय रहते अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर से दोपहर 3 बजे के करीब स्त्री रोग विभाग के पुराने भवन में भी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह भवन पूरी तरह खाली था। छुट्टी का दिन होने से पैथोलॉजी विभाग में मरीज नहीं थे, लेकिन कुछ डॉक्टरों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगी हुई थी। विभाग के विभागाध्यक्ष भी उस ...