पटना, मई 3 -- केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट 'फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम' का शुभारंभ शनिवार को फुलवारीशरीफ की इस्माइलपुर, ढ़िबरा पंचायत से शुरू किया गया। इस योजना के तहत पीएमसीएच के सीनियर और जूनियर डॉक्टर ग्रामीण परिवारों को गोद लेकर उन्हें नियमित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का उद्घघाटन स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री श्याम रजक ने किया। उन्होंने कहा कि मेरा सपना 'स्वस्थ फुलवारी, स्वच्छ फुलवारी, शिक्षित फुलवारी' बनाना है। इसी स्लोगन के तहत यह पहल समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।100 एमबीबीएस छात्रों की टीम करेगी सर्वे: पीएमसीएच की डॉ. निशिता ने बताया कि फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत एमबीबीएस प्रथम वर्ष के चिकित्सकों द्वारा सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर...