पटना, जुलाई 15 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में 120 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) जल्द शुरू होगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भवन का कार्य पूरा होने के बाद उपकरणों की स्थापना व परीक्षण का काम चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक नए आईसीयू को सितंबर तक चालू कर दिया जाएगा। यह वर्तमान में मौजूद आईसीयू के 250 बेड के अतिरिक्त होगा। बता दें कि वर्तमान में विभिन्न विभागों में 250 बेड का आईसीयू संचालित हैं। इनमें इमरजेंसी में 60 बेड, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और न्यूरोसर्जरी विभागों में मिलाकर करीब 85 बेड, शिशु रोग विभाग (पीडियाट्रिक्स) में 58 बेड तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (गायनी) में 36 बेड उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में जल्द शुरू होगी आईसीयू-पीआईसीयू इसके अलावा मेडिसिन विभ...