पीएमसीएच : 12 साल के बच्चे ने निगल ली सीटी, निकाला गया
पटना, सितम्बर 11 -- पीएमसीएच में सीटी बजाते 12 साल के बच्चे ने उसे निगल लिया। बजाने के दौरान सीटी बच्चे के सांस के रास्ते ब्रोंकस में फंस गयी थी। बच्चे को पीएमसीएच लाया गया। इसके बाद श्वसन विभाग, ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग ने मिलकर ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से सीटी निकाली। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव ने बताया कि सीटी बजाते समय बच्चे ने गलती से उसे अंदर खींच लिया था। सीटी ब्रोंकस में फंस गयी। जानकारी मिलने पर पल्मोनरी विभाग के चिकित्सक डॉ. साइमा एजाज के नेतृत्व में टीम ने बच्चे की जांच की। इसके बाद ब्रोंकोस्कोपी से उसे निकाला गया। यह सर्जरी ईएनटी ऑपरेशन थिएटर नंबर-2 में किया गया। पूरी प्रक्रिया में पल्मोनरी विभाग की टीम के साथ जूनियर रेजिडेंट डॉ. आदित्य और डॉ. रोशन ने सहयोग किया। टीम ने एचओडी प्रो. बीके चौधरी और शिक्षक डॉ. समरेंद्र झा के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.