पटना, मई 13 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जहां हर दिन छह से सात मरीज आते थे, अब मरीजों की संख्या में तीन गुणा से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक महीने की बात करें तो हर दिन 30 के लगभग मरीज दिखाने को पहुंच रहे है। मरीजों की संख्या को देखते हुए अब पीएमसीएच प्रशासन बेड बढ़ाने की योजना बना रहा है। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भर्ती होने वाले मरीजों को वापस नहीं जाना पड़े, इसके लिए जल्द ही कैंसर विभाग में 30 बेड किया जाएगा। बता दें कि पीएमसीएच के नये भवन में कैंसर विभाग को शिफ्ट किया गया है। इससे तकनीकी सुविधाएं बढ़ने के साथ बेड भी बढ़ा है। ओपीडी में भी मरीजों को सुविधा दी जा रही है। कीमोथेरेपी के साथ डे केयर की सुविधा भी है। इसका असर ...