पटना, जून 5 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में पीजी की पढ़ाई के लिए सीनियर चिकित्सक शिक्षकों की कमी लंबे समय से है। यह मामला शुक्रवार को प्राचार्य के पास पहुंचा। अभी विभाग में 12 की जगह मात्र पांच सीनियर चिकित्सक शिक्षक हैं। इसमें एक प्रोफेसर, चार एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर, दो सीनियर रेजिडेंट और आठ पीजी छात्र हैं। इनमें एक प्रोफेसर 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में प्रोफेसर एक भी नहीं बचेंगे। नेशनल मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एनएमसी) की गाइडलाइन के अनुसार विभाग में एक प्रोफेसर, तीन एसोसिएट प्रोफेसर, चार असिस्टेंट प्रोफेसर और चार सीनियर रेजिडेंट का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पीएमसीएच प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में हर दिन 50 से 70 मरीज आते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ...