पीएमसीएच : नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी तय, मरीजों को तुरंत मिलेगी ट्रॉली
पटना, जून 11 -- पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) की इमरजेंसी सेवा में अब सभी नर्सिंग स्टाफ के लिए ड्यूटी का समय निर्धारित कर दिया गया है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल ट्रॉली उपलब्ध कराई जाए। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने इस संबंध में गुरुवार को निर्देश जारी किए। इसके अलावा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए हैं। बता दें कि आनंदपुरी निवासी 16 वर्षीय अमन गुप्ता की कुछ दिन पहले पीएमसीएच परिसर में समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई थी। मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इससे पहले भी अधीक्षक ने मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, ट्रॉली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, इमरजेंसी सेवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.