बिहारशरीफ, अगस्त 22 -- पीएमश्री स्कूल : पोर्टल पर छात्रों का निबंधन नहीं करना 30 स्कूलों के प्राचार्यों को पड़ा महंगा, वेतन बंद समग्र शिक्षा डीपीओ ने पूछा स्पष्टीकरण, तीन दिनों में देना होगा जवाब बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 30 पीएमश्री विद्यालयों के प्राचार्यों को डिजिटल एचपीसी पोर्टल पर छात्रों का निबंधन नहीं कराना महंगा पड़ गया। समग्र शिक्षा डीपीओ भोला कुमार कर्ण ने शत-प्रतिशत बच्चों का निबंधन पोर्टल पर नहीं करने पर इन स्कूलों के प्राचार्यों व नोडल के रूप में नामित कम्प्यूटर शिक्षक का अगले आदेश तक वेतन बंद करने की कार्रवाई की है। इन सभी प्राचार्यों व नोडल शिक्षकों से शोकॉज भी किया है। तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। डीपीओ ने कहा कि डायट नूरसराय में सभी पीएमश्री स्कूलों के प्राचार्यों व नोडल कम्प्यूटर शिक्षक को प्रशिक्षित ...