अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- ​अम्बेडकरनगर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों के तर्ज पर अब आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों की मौज होने वाली है। जिले में पीएमश्री परिषदीय स्कूल परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी अब डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर और स्कूल बैग खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में सीधे1200 की राशि भेजी जाएगी। प्रथम चरण में जिले के 20 पीएमश्री सरकारी स्कूलों के परिसरों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के लगभग 300 बच्चों को इस योजना से आच्छादित किया जा रहा है। ​गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं को ड्रेस, स्टेशनरी और अन्य जरूरी सामान के लिए 1200 की वित्तीय सहायता सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इसका बेहतर परिणा...