लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- पीएमश्री स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करते हुए सुरक्षा का जिम्मा पीआरडी जवानों को दिया गया है। यह जवान 24 घंटे स्कूलों में तैनात रहेंगे। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ ही पीआरडी जवान स्कूलों की चौकीदारी भी करेंगे। जिले के सभी पीएमश्री स्कूलों में पीआरडी जवानों की तैनाती हो गई है। जिले में 31 पीएमश्री स्कूलों का संचालन किया जाता है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास के साथ ही बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा खेलकूद के उपकरण भी हैं। स्कूलों में लैब के साथ स्मार्ट क्लास के उपकरणों सहित स्कूलों की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: पीएम श्री विद्यालय का शुभारंभ, 190 छात्रों का हुआ नामांकन बीएसए प्रवीण तिवारी का कहना है कि प...