कटिहार, मई 18 -- समेली ,एक संवाददाता पीएमश्री प्लस 2 धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय, कृष्णनगर में वर्ग 6 से 8 तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधिवत पठन-पाठन कार्य शुरू किया गया। इसी के साथ विद्यालय में पहली बार पीएम पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन योजना का भी शुभारंभ किया गया।

मध्यान्ह भोजन शुभारंभ कार्यक्रम मध्यान्ह भोजन शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) कटिहार निशीथ सिंह एवं प्रखंड मध्यान्ह भोजन प्रभारी विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, रख-रखाव एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

विद्यालय की साफ-सफाई और गतिविधि आधारित शिक्षण निरीक्ष...