लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के 576 पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी अपने स्कूलों में अब आरओ का स्वच्छ पानी पीएंगे। सरकार ने इसके लिए 2.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। स्कूल शिक्षा महानिदेशक सह राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत चयनित प्रत्येक विद्यालय के लिए 50 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी कर दिया गया है। और निर्देश दिए गए हैं कि जेम पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ही आरओ मशीन को क्रय करेगी। समिति में डीएम के अलावा सीडीओ, बीएसए तथा जल निगम के अधिशासी अभियन्ता एवं समग्र शिक्षा के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्...