गिरडीह, जुलाई 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया में संचालित पीएमश्री झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण सोमवार को एसडीएम संतोष गुप्ता ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया तथा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीओ ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षा संचालन, छात्राओं की नियमित उपस्थिति, मध्याह्न भोजन एवं पोषाहार की गुणवत्ता, छात्रावास की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात...