नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल, संवाददाता। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर सरदार पटेल के विचारों एवं विकसित भारत के संकल्प को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।निबंध प्रतियोगिता का विषय सरदार पटेल का जीवन एवं समकालीन प्रासंगिकता रखा गया था। प्रतियोगिता में हर्षिता जलाल ने प्रथम, भावना ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता का विषय पटेल का स्वप्न और विकसित भारत : आत्मनिर्भरता से वैश्विक नेतृत्व तक रखा गया। इसमें लक्ष्मी ने प्रथम, अंकित जलाल ने द्वितीय तथा मयंक गोस्वामी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचा...