घाटशिला, अगस्त 24 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर के बालीकुड़िया मौजा में स्थित पूर्वी सिंहभूम पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के पाचार्य डॉक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर भारत द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत के विद्यालयों में अंतरिक्ष दिवस से संबंधित कार्यक्रम किए जा रहे है। चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला रोवर प्रज्ञान था जो भारत के चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा था। चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की और प्रज्ञान रोवर ने उसी समय सतह पर काम करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प...