सराईकेला, सितम्बर 30 -- राजनगर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता, राजनगर में बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विद्यालय के 542 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का संचालन गायत्री परिवार ट्रस्ट, सरायकेला के माध्यम से किया गया।परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर एक घंटे की परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र राम ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के बीच 200 प्रज्ञा अभियान की कॉपियां वितरित की गईं।इस अवसर पर गायत्री परिवार की मार्गदर्शक रीता शर्मा, ट्रस्टी शम्भूनाथ अग्रवाल और प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत की भूमिका रह...