धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. एक विनोद नगर धनबाद में गुरुवार को विद्याप्रवेश कार्यक्रम के तहत बालवाटिका-3 व कक्षा 1 के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। प्राचार्य शैलेन्द्र शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेहा ने अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति व गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बर्नाली सिन्हा, मानसी, आकांक्षा, प्रियंका एवं रंजना ने सक्रिय सहयोग दिया। मौके पर विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में आयोजित हुआ नव नामांकित छात्रों का स्वागत समारोह यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय में "विद्या प्रवेश" कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...