चतरा, मई 15 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा सिमरिया के सीबीएसई इंटर (12वीं) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इस वर्ष विज्ञान संकाय से कुल आठ छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। शानदार प्रदर्शन करते हुए आदर्श कुमार मालाकार ने 78.2 प्रतिशत लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रियान अली 72.6 प्रतिशत लाकर दूसरे और विवेक मालाकार 67.8 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों की इस उत्कृष्ट सफलता पर खुशी जताते हुए प्रधानाध्यापक मंटू कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- विज्ञापन की खबर-विज्ञान एवं मानविकी दोनों संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन यह भी पढ़ें- क...