पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं की सुविधाओं पर जोर
लातेहार, जुलाई 21 -- चंदवा प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव कुंवर सिंह पाहन ने मंगलवार को पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का विस्तृत भ्रमण कर छात्राओं को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वार्डन संगीता कुमारी से आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। संयुक्त सचिव ने आईटीसी लैब, किचन, स्टोर रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा छात्राओं को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध संसाधनों और उनके उपयोग की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.