रांची, दिसम्बर 27 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह कस्तूरबा प्रभारी प्रभा सहाय शामिल हुईं। छात्राओं द्वारा सभी अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक के दौरान वार्डन सरोजिनी टोप्पो ने अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और छात्रावास के नियमों के बारे में जानकारी दी। समारोह में मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शत-प्रतिशत उपस्थिति वाली छात्राओं, कक्षा टॉपरों और रेल टेस्ट के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और मेडल प्रदान किए गए। इस दौरान छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन और सहयोग के लिए शिक्षकों को ...