हापुड़, मार्च 14 -- पीएमश्री इंदिरा कन्या कम्पोजिट विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया है। जिसमें प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका कमल देवी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में हेमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक, गायन, नृत्य वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि एआरपी मो.सैफ ने संबोधित किया। इस दौरान कमल देवी, विनेश रतन, धर्मवती, वर्षा का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...