पटना, जनवरी 28 -- चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना (सीआईएमपी) के सभागार में बुधवार को पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों के लिए नवाचार पर तीन दिवसीय क्षेत्रीय मार्गदर्शन सत्र (आरएमएस) का उद्घाटन हुआ। यह स्कूल नवाचार प्रतियोगिता का भाग है, जिसे एआईसीटीई, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल, स्कूल शिक्षा विभाग, पीएम श्री स्कूल्स ऑफ इनोवेशन काउंसिल और वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें राज्य के 27 जिले के चयनित विद्यालयों के 69 शिक्षक और विद्यार्थी भाग ले रहे। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को नवाचार के लिए समस्या पहचानने, उनका वैज्ञानिक समाधान प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करने, डिजाइन थिंकिंग आदि पर बूटकैंप में विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि बिहार इंजीनियरिंग वि...