हापुड़, अप्रैल 8 -- यूपीएसआईड़ीसी औद्योगिक क्षेत्र मसूरी गुलावठी रोड पर मंगलवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पीएमवीबीआरवाई के संबंध में एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ के पीएफ इंस्पेक्टर सुदीप कुमार सिंह द्वारा उपस्थित उद्योगपतियों को योजना के विभिन्न पहलुओं, पंजीकरण प्रक्रिया तथा सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहनों की विस्तृत जानकारी दी गई। सुदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत नए कर्मचारियों की नियुक्ति पर उद्योगों को प्रतिमाह आर्थिक प्रोत्साहन (सब्सिडी) प्रदान की जाएगी। जिससे उद्योगों को लागत में कमी एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, पहली बार ईपीएफओ में पंजीकृत कर्मचारियों को भी सीधे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस मौक पर धीरज कुमार, सुदीप चौधरी, अतुल बाटला...