रांची, मई 13 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की पीएमयू सेल की प्रोमिता मजूमदार ने बुधवार को अधिकारियों के साथ पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर बैंड टीम और बाल संसद की प्रधानमंत्री अलका कुमारी ने हस्तनिर्मित बुके देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अभिलेख, रजिस्टर और दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही पुस्तकालय, विज्ञान कक्ष, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, जिम, कंप्यूटर कक्ष, व्यावसायिक कक्षा, रसोईघर, माहवारी कक्ष, मेडिकल रूम, छात्रावास और बागवानी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद प्रोमिता मजूमदार ने विद्यालय के रखरखाव और रिकॉर्ड व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने विद्यालय की वार्डेन सरोजिनी टोप्पो को विद्या...