पीएमजेजेवाई योजना के तहत मृतक के नामिनी को 02 लाख का सौंपा चेक
हाजीपुर, सितम्बर 25 -- केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पीएमजेजेवाई के तहत शुक्रवार को एसबीआई की शाखा सूमेरगंज में 2 लाख रुपये का चेक नॉमिनी को सौंपा गया। क्षेत्र के सलखनी गांव निवासी स्व.रमेश महतो की पत्नी सह नॉमिनी सुनैना देवी को शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बीमा राशि का चेक प्रदान किया। बैंक कर्मी लालबाबू प्रसाद,संजय कुमार सहित अन्य की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद राशि का भुगतान किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीएमजेजेवाई योजना के तहत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने की अपील की।चेक मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.