पिथौरागढ़, जुलाई 21 -- प्रकाश, पिथौरागढ़। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ऐंचोली शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजबीवाई) के तहत भट्यूड़ा निवासी दिवंगत नवीन कुमार की पत्नी रुक्मणी देवी को दो लाख रुपये का बीमा चेक सौंपा। शाखा प्रबंधक शैलेंद्र जोशी ने बताया कि नवीन कुमार ने 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर योजना में पंजीकरण कराया था। 15 मई को बीमारी से निधन के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने पर बीमा राशि प्रदान की गई। रुक्मणी देवी ने इसे परिवार के लिए बड़ी राहत बताते हुए बैंक का आभार जताया। यहां कार्यालय सहायक श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...