मिर्जापुर, जुलाई 16 -- मिर्जापुर, संवाददाता। पोस्टमास्टर जनरल प्रयागराज राजीव उमराव ने गुरुवार को मंडलीय डाकघर एवं प्रधान डाकघर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानडाकघर की साफ-सफाई, कार्यालय पटल, ग्राहकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही गंगा तट पर स्थित प्रधानडाकघर कार्यालय के पिछे रहे गंगा कटान को भी देखा।इसके बाद उन्हेांने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी प्रकार का फ्रॉड और अनियमिता न होने पाए। प्रधानडाकर घर के पोस्टमास्टर चंद्र प्रकाश ने बतायाकि निरीक्षण के दौरान पीएमजी ने कार्यालय भवन के मरम्मत और कर्मचारी आवास के संबंध में भेजे गए प्रस्ताव पर भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मंडलीय डाकघर का भी निरीक्षण कर मातहतों को ...