जामताड़ा, अप्रैल 15 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिमलाडंगाल पंचायत में तालपोखरिया मोड़ से भाया माधोपुर होते हुए मुरीडीह तक बन रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की सड़क इन दिनों लोगों के लिए सुविधा नहीं। बल्कि परेशानी का सबब बन गई है। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जामताड़ा की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि तय समयसीमा बीतने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। योजना स्थल पर लगे बोर्ड के अनुसार 4.5 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था और 14 अक्टूबर 2025 तक पूरा होना था। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सड़क पर केवल स्टोन डस्ट, गिट्टी और बोल्डर बिछाकर काम छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- तोड़ी सड़क सुधारी नहीं, डीएम से शिकायत स्थिति यह है कि जैसे ही कोई बड़ा वाहन गुजरता है। वह अपन...