पीलीभीत, जनवरी 25 -- जहानाबाद/पीलीभीत, हिटी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत आने वाले सड़क पर राह चलना दूभर है। बात चाहे साइकिल से चलने की हो या बाइक या कार से। हिचकोले यहां दर्द देते हैं। लंबे समय से यहां मांग थी कि सड़क सही हो जाए पर अब तक इस बारे में कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। इससे लगातार असुविधाएं हो रही हैं। हिन्दुस्तान संवाद में क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्या को लेकर बात को रखा। इसमें ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क पर काम कराया जाना चाहिए ताकि आने जाने में लोगों को सुविधा रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जहानाबाद नगर से होकर जहानाबाद शाही लिंक मार्ग जो राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली हरिद्वार 30 में मिलता है। ये रखरखाव में लापरवाही से वर्तमान में 2020 की स्थिति में पहुंच गया है। जिस कारण आवागमन में जनता को आने जाने में...