हमीरपुर, मार्च 29 -- भरुआ सुमेरपुर। रविवार को कौशल विकास केंद्र संचालक ने प्रेस वार्ता करके प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 4.0) के तहत लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया। प्रबंधक ने बताया कि जनपद सहित प्रदेश के सैकड़ों केंद्रों ने युवाओं को प्रशिक्षण दिया, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं हुआ है। ब्रजेश मेमोरियल प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक नीरज गुप्ता ने कहा कि आर्थिक संकट के चलते किराया, बिजली बिल, प्रशिक्षकों का वेतन और अन्य खर्च वहन करना कठिन हो गया है, जिससे कई केंद्र बंद होने की कगार पर हैं। इसके कारण नए प्रशिक्षण बैच भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।प्रबंधक ने बताया कि कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं निकला। इसके विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापड़ाव किया ...