वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम दो दिनों से बनारस में डेरा डाले है। अधिकारी यहां पूर्व से चल रही परियोजनाओं और योजनाओं की समीक्षा एवं निरीक्षण कर रहे हैं। टीएफसी बड़ालालपुर और कन्वेंशन सेंटर सिगरा का संचालन अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से अफसर चिंतित हैं। उन्होंने दोनों भवनों से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को अनवरत संचालन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम पहुंची है। वे इस हफ्ते तक यहां की स्थापित, गतिमान और प्रस्तावित परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर रहे हैं। केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति देख रहे हैं। यह भी पढ़ें- जनहित कार्यों में शिथिलता नहीं होनी चाहिए: राजशेखर हालांकि जिला प्रशासन ने चुप्...