नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- नई दिल्ली। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की ओर से अस्पताल ब्लॉक में पीएमओएस (पॉलीएंडोक्राइन मेटाबॉलिक ओवेरियन सिंड्रोम) जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी पांडेय के मार्गदर्शन में पीजी छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए मासिक धर्म एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक मरीजों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...