गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। प्रादेशिक चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) सभागार में मतदान संपन्न हुआ। जनपद के 131 मतदाताओं में से 103 डॉक्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया के लिए गाजियाबाद से डॉ. गजेंद्र प्रताप मथुरिया को चुनाव अधिकारी और डॉ. पंकज शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चला। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष मुख्यालय के लिए दो, उपाध्यक्ष सामान्य के लिए 11, उपाध्यक्ष महिला के लिए चार, महामंत्री के लिए छह, अपर महामंत्री के लिए पांच, वित्त सचिव के लिए पांच तथा संपादक पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। यह भी पढ़ें- 57 मतदाताओ...